फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय विकास खंड के सलेमपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को ग्राम प्रधान आफती देवी के नेतृत्व में तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत सलेमपुर में नाली एवं चकरोड में अतिक्रमण किए जाने की शिकायत करते हुए उसे साफ कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रामकृत सिंह यादव एवं ग्राम पंचायत सलेमपुर के ग्रामीणों ने समाधान दिवस में दिए गए अलग-अलग प्रार्थना पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत सलेमपुर के मौजा चक जलालाबाद फरोज में आराजी नंबर 10, 11 है। इस पर बने नाली एवं चकरोड पर ग्राम पंचायत सिलाइच, डोमनपुरा तथा खेमपुर के लोगों का आना-जाना है। उस नाली एवं चकरोड पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। प्रशासन पर उसे न हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे लोगों को आने-जाने एवं पानी निकासी आदि की समस्या पैदा हो गई है। ब्लॉक प्रमुख ने चकरोड एवं नाली की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वालों में ब्लॉक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, ग्राम प्रधान आफती देवी, शर्मा सिंह यादव, मदनमोहन यादव, रमेश सिंह यादव, सूर्यनाथ सिंह यादव, रघुनाथ यादव, बंशी यादव, शशिकांत, आशू यादव, हरेराम यादव, रामेश्वर प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें