फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी जैसा किसी का व्यक्तित्व नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभाओं का सिलसिला जारी है। रविवार को शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मोमबत्ती जला कर तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

शाहफैज पब्लिक स्कूल में पूरे स्टाफ तथा छात्रों ने दो मिनट का मौन रख कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। निदेशक डा. नदीम अदहमी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य तसनीम कौसर, इकरामुल हक, प्रीति उपाध्याय, आफिस इंचार्ज ताबिश कमर, नेहा कुरैशी, राजेश सिंह, अंजली सिंह, हृदयांगी श्रीवास्तव, पियूष चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
जनता दल (यू) की सकलेनाबाद में हुई शोकसभा में जिलाध्यक्ष विनीत कुमार तिवारी ने कहा कि आज उनके जैसा व्यक्तित्व का कोई भी नेता दूर-दूर तक नजर नहीं आता। वह गंभीर से गंभीर मुद्दों को आसानी से हल कर देते थे। इस मौके पर यूनुस खान, विक्की गुप्ता, दीपक शर्मा, नीरज शर्मा, अरुणोदय दूबे, मनीष पटवा, दीपक पांडेय, जब्बार राईनी, अजय गुप्ता, टुनटुन गुप्ता, संदीप, सिपाही विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। सेवाश्रम हास्पिटल में होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया की ओर से आयोजित शोकसभा में प्रदेश अध्यक्ष डा. डीपी सिंह ने कहा कि अटल जी देश के लिए पूरी तरह से समर्पित थे। इस मौके पर डा.राजेश सिंह, डा.धनंजय सिंह, डा.आलोक श्रीवास्तव, डा.रजनी वर्मा, डा.उमेश कुशवाहा, डा.अजय राय, डा.अरविंद पांडेय, डा. आदिल, डा.अरविंद पांडेय, डा.मृत्युंजय सिंह, डा.मनीष पांडेय आदि उपस्थित थे। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील मुख्यालय पर पत्रकारों एवं नागरिकों ने कैंडिल जला कर भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सत्यानंद उपाध्याय, नसीम खां, अरुण जायसवाल, अब्दुल रज्जाक खान, दीपक कुमार जायसवाल, विवेक सिंह विक्की, माया गुप्ता, आनंद कुमार यादव, संतोष राय आदि मौजूद रहे। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार ओम मां आदि शक्ति केबी पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक विंध्याचल राय ने कहा कि उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से देश की सेवा की जो सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस मौके पर प्रधानाचार्य शारदानंद राय, डा. चन्द्रिका शर्मा, योगेश यादव, लक्ष्मीकांत राम, संजय राय, अरुण राय, रामजीत राय मौजूद रहे। आरएस अस्पताल पर हुई शोकसभा में संस्थापक रामअवध पांडेय ने कैंडिल जलाकर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर डा. राजेश कुमार पांडेय, डा. साधना तिवारी, डा. एके वर्मा मौजूद रहे। हनुमान मंदिर रेवरिया के परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बबलू सिंह, नारायन गुप्ता, धरमू यादव, संजय यादव, रामप्यारे यति, शिव सिंह, सीता चौहान आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार भाजपा के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विरेंद्र राय, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय, दिनेश वर्मा, रामजी गिरी, तेजबहादुर यादव, गणेश गुप्ता आदि उपस्थित थे। यूसुफपुर सहकारी संघ में आयोजित शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में इफको निदेशक राजकुमार त्रिपाठी, डीसीएफ के चेयरमैन विजयशंकर राय, जिला सहकारी बैंक के निदेशक रविंद्रनाथ राय, शाखा प्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी जेपी त्रिपाठी, दिग्विजय सिंह यादव, अभिलाष कुमार, विनय कुमार तिवारी, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें