फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा 660 लीटर डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। सुहवल थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान कालूपुर-पटकनिया मार्ग पर तस्करी के साथ एक वाहन को पकड़ लिया। चालक और दो लोग भागने में सफल रहे। जिलाधिकारी के निर्देश पर थाना पहुंचे पूर्ति विभाग के अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए। वाहन का कागजात नहीं होने केे कारण उसे सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुहवल थाना के प्रभारी निरीक्षक अपने हमराही साथियों के साथ मेदिनीपुर तिराहे पर देर शाम करीब सात बजे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि तेल की तस्करी करने वाले कुछ लोग पिकअप से बड़ी मात्रा में डीजल लेकर गाजीपुर की तरफ से बिहार जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। इसी बीच गाजीपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप आती नजर आई। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, चालक रफ्तार तेज कर भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए घेरेबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन रुकते ही चालक सहित उसमें सवार दो अन्य लोग कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी लिया तो उसमें तीन ड्रम में डीजल लदा मिला। पुलिस वाहन सहित डीजल को थाना ले आई और इसकी सूचना पूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर मौके पर थाना पहुंचे पूर्ति विभाग के अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें