फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के पिता ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में रविवार की दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में झुलसने से मौत हो गई थी। देर रात इस मामले में मृतका के पिता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर जिले के ढूढंनी गांव निवासी रामेश्वर सिंह की पुत्री सिंपी सिंह (27) की शादी आठ वर्ष पहले करंडा क्षेत्र के खिदिरपुर गांव निवासी दामोदर सिंह के पुत्र दीपक सिंह उर्फ चंदन से हुई थी। आज तक सिंपी के कोई संतान नहीं थी। पति चंदन सिंह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है और वर्तमान में वह वहीं पर है। बीते रविवार की दोपहर सिंपी संदिग्ध अवस्था में मकान के कमरे में झुलस गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई थी और घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी थी। जानकारी होते ही रात करीब नौ बजे मृतका के पिता रामेश्वर सिंह थाना पहुंचे। उसने बताया कि चार दिन पहले अपनी पुत्री की विदाई कराने के लिए उसके ससुराल आया था, लेकिन दीपक के निर्मित घर के छत की ढलाई हो रही थी। इस कारण दामोदर सिंह ने विदाई करने से मना कर दिया। उसने सिंपी के पति, सास, ससुर एवं दो मामा के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति दीपक सिंह उर्फ चंदन, ससुर दामोदर सिंह, सास निर्मला सिंह, अगुआ दीपक के मामा राजू सिंह और सुनील सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के पिता को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें