फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गांव करीमुद्दीनपुर स्थित पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की सुबह पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर स्थित पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने रेलवे लाइन पर लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव देखा। थोड़ी ही देर में यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों लोग पहुंच गए और मृतक की पहचान करने में जुट गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौजूद लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ करने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में शव को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई और उसकी पहचान में जुट गई। मृतक सफेद रंग की बनियान एवं गुलाबी रंग का जंघिया पहने हुए था। लोग आशंका व्यक्त कर रहे थे कि शायद रात में व्यक्ति किसी ट्रेन की जद में आ गया होगा, जिससे कटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें