फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व एड्स दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वेलफेयर क्लब की ओर से विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन गोरा बाजार स्थित राधिका देवी इंटर कालेज में किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ. एसके पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता हवलदार दूबे ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने वर्ष 1995 में विश्व एड्स दिवस के लिए एक आधिकारिक घोषणा की थी। जिसका अनुकरण दुनिया भर के अन्य देशों द्वारा किया गया।
विज्ञापन

अनुमान के मुताबिक, 1981-2007 में करीब 25 लाख लोगों की मृत्यु एचआईवी संक्रमण की वजह से हुई है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष डॉ. शरद वर्मा ने कहा कि विश्व एड्स दिवस स्वास्थ्य संगठनों के लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने, इलाज के लिए संभव पहुंच के साथ-साथ रोकथाम के उपायों पर चर्चा करने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। संस्था के सचिव सिद्धार्थ मालवीय ने कहा कि यह दिन आपको सामाजिकता और संस्कृति से बाहर निकलकर इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयासों की आजादी देता है। क्लब के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, एड. चंद्रिका प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार पांडेय, डॉ. जितेंद्र कुमार, मनोज दूबे, अजय यादव, प्रमोद बिंद, ब्रजेश श्रीवास्तव, राहुल प्रताप मिश्र, विवेक सिंह, रामकुमार विश्वकर्मा, अजय कुमार यादव, आशुतोष सिंह, राजेंद्र प्रताप तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें