पूर्वांचल के गांधी के नाम से विभूषित रामकरन यादव दादा की पांचवी पुण्यतिथि इशोपुर -सिधौना स्थित रामकरन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को मनाई गई। इस अवसर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जीवंत कार्यशैली के बल पर उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि गांव के खेत खलिहानों से अपना राजनीतिक सफर तय करने वाले दादा ने अपनी ऊंची पकड़ को मजबूती से संभाल कर रखा। विधायक सुभाष पासी ने कहा अब वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें एवं कार्य शैली लोगों की जेहन में आज भी ताजा हैं। श्रद्धांजलि समारोह में एमएलसी विजय यादव, वरिष्ठ नेता हरिनाथ यादव, संजय सिंह, अर्जुन राय, जय सिंह यादव पप्पू, पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय, जयकिशन साहू, ग्राम प्रधान अजय यादव, मुन्नीलाल पांडेय, अक्षर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीना पासी आदि उपस्थित थीं। संचालन राघवेंद्र मिश्रा ने किया।
...