नरायणपुर गांव में आग से जली झोपड़ियों को देखते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : samvad
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के नरायनापुर गांव में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से आठ परिवारों की 17 झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। इस दौरान 56 हजार, घर-गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न, कपड़ा, पशुओं का चारा, डीजल इंजन और एक बाइक जलकर राख हो गया। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची, उससे पहले ही ग्रामीण आग पर काबू पा लिया।
नरायनापुर गांव के बस्ती निवासी हीरा यादव ने बताया कि रात करीब दो बजे सभी लोग सो रहे थे। तभी झोपड़ी से धुआं और आग की लपटें उठने लगी। तेज हवा के कारण आग की लपटों ने तीन झोपड़ियाें आगोश में ले लिया। आग में एक बाइक, डीजल मशीन, खाद्यान्न और 56 हजार रुपये सहित घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा पड़ोसी मोहित, दरोगा, सुरेंद्र और अनिल की दो-दो झोपड़ियां, मनोज की एक, सुरेश की दो और कृष्णा की तीन झोपड़ियां जल गईं। आग में घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और पशुओं का चारा भी भेंट चढ़ गया। पीड़ित हीरा यादव ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। सेवराई एसडीएम संजय यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। मौके पर हल्के को लेखपाल को भेजा गया है।
नरायणपुर गांव में आग से जली झोपड़ियों को देखते ग्रामीण। संवाद- फोटो : samvad