फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शादी के बंधन में बंधे 166 जोड़े, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आईटीआई मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में रीति-रिवाजों के बीच 166 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। सभी नव विवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र देने के साथ एक-एक आम का पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर शादी के लिए ब्लॉकवार व्यवस्था की गई थी। संबंधित ब्लाॅक के जोड़े अपने-अपने स्थान पर बैठे नजर आए। पंक्तिबद्ध तरीके से जोड़ों की शादी कराई गई। सुबह से ही जोड़े अपने परिजनों, रिश्तेदारों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू कर दिए थे। दोपहर से शादी की प्रक्रिया शुरू हुई। रीति-रिवाजों व परंपराओं का पालन करते हुए जोड़ों की शादी कराई गई।
शादी के बाद कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की ओर से दंपतियों के जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। इसके पूर्व मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल व मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है, सामूहिक विवाह कार्यक्रम। दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ़ सकें तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सकें, मुख्यमंत्री की मंशा है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि नव विवाहित जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है, उसे आजीवन निर्वहन करें। मुख्यमंत्री की इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारों को इसका लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि डॉ. अवधेश, मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सुरेश राजभर, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें