फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रेम प्रसंग में साथी ने की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के पंचवटिया निवासी विशाल बिंद की हत्या उसके ही साथी करन कुमार बिंद ने प्रेम प्रसंग में की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी को सिटी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक विशाल बिंद और बरहनिया निवासी करन कुमार बिंद दोनों दोस्त थे और सटरिंग का काम करते थे। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी करन कुमार बिंद ने बताया कि बीते 28 नवंबर को दोनों काम करने के लिए फुल्लनपुर कालीनगर कॉलोनी श्यामदेव बिंद के डेरे पर पहुंचे। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। करन ने हथौड़ी से विशाल के सिर पर पीछे से वारकर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने पास पड़े चारपाई से रस्सी काटकर फंदा बनाकर उसे लटका दिया था, ताकि किसी को शक न हो कि उसकी हत्या हुई है। इसके बाद वहां से चला गया। कुछ देर बाद लौटा और विशाल बिंद के फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की सूचना लोगों दी थी। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें