फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्यारोपी को पकड़कर किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे थाना क्षेत्र के सोन्हौली गांव निवासी आरोपी युवक को पुलिस ने गुरुवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बीते 19 अक्टूबर को सोन्हौली गांव निवासी हुस्नबानो का शव संदिग्धावस्था में फांसी पर लटकता मिला था। इस मामले में उसके मायके लोगों ने पति, सास तथा देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। जबकि फरार चल रहे देवर फेंटर उर्फ मु. रियाजुद्दीन की तलाश चल रही थी। गुरुवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह घर पर मौजूद है। यह जानकारी होते ही हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें