गाजीपुर। नगसर थाना क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय निवासी अजय कुमार राय के मकान से बीते दस नवंबर की रात चोर हजारों रुपये का सोना और चांदी के जेवरात चुरा ले गए थे। पीड़ित अजय ने बताया कि हम लोगों को चोरी की जानकारी सुबह हुई थी। इसके बाद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई। आरोप लगाया कि पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर लिया है, लेकिन चोरों का पता अभी तक नहीं लगा सकी है। घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह उदासी बनी है। इससे निराश पीड़ित अजय कुमार राय ने इसकी गुहार एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला से की है। पीड़ित ने यह आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस से पूछे जाने पर कोई जवाब तक नहीं मिल रह है। कहा कि अब भी सुनवाई नहीं की गई थी, अब पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले के खुलासा की गुहार करूंगा।