फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनित तीरंदाज मंडलीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। एसकेबीएम इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को जिला तीरंदाजी संघ एवं द्रोणा तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में जनपदीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के इंडियन राउंड 14 वर्ष बालक में रोहित कुमार प्रथम, निशांत द्वितीय तथा अरुण पाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंजली, प्रीति, मोनिका एवं अमृता चयनित हुईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के बालकों में सौरभ प्रथम, अच्छेलाल द्वितीय, अवनीश तृतीय, बालिका वर्ग में भावना सिंह, प्रियंका एवं निशा, 19 वर्ष बालक वर्ग के इंडियन राउंड में रविकांत, बलराम यादव, कृष्णनंद एवं प्रशांत गुप्ता चयनित हुए। कंपाउंड राउंड इवेंट में आशुतोष एवं आशीष तथा बालिका वर्ग में सावित्री कुमारी का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी चंदौली में होने वाली मंडलीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे। इस अवसर पर मुकेश तुरी, राकेश मौर्य, मनीष दुबे, नमिता वर्मा, साधना, रोहित, इमरान खान, प्रदीप, अभिषेक, राजन चौधरी, अमित नितीश, प्रमोद सिंह, गुलाम मजहर खान, रितेश सिंह, मेराज खान, जमशेद खां, नरेंद्र प्रताप सिंह, आसिफ अली खां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें