फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मृदा संरक्षण के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन गुरुवार को ब्लॉक परिसर में किया गया। मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि रामजी राजभर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने मेले में लगे विभिन्न कृषि निवेश के स्टालों का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किसानों को मृदा उपचार एवं मृदा संरक्षण के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिनेश ने आगामी रबी के मौसम में बोई जाने वाले विभिन्न फसलों की प्रजातियों के संदर्भ में विस्तार से बताया। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी किशोर कुमार सिंह ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि उदयभान मौर्य, जिला तकनीकी सहायक मृत्युंजय सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, अब्दुल उस्मान, शुद्धु भारद्वाज, जयनारायण कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, मुकुट बिहारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें