फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के खानपुर बाजार स्थित पावर हाउस के पास सोमवार की शाम हरितालिका जीत की खरीददारी करने बाइक से निकले पिता-पुत्र बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

बहेरी गांव निवासी सावन (22) अपने पिता श्रीराम के साथ बाइक से हरितालिका तीज के लिए सामानों की रीददारी के लिए बाजार आ रहा था। इसी शाम को करीब चार बजे बाजार स्थित पावर हाउस के पास औड़िहार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दिया, जिससे पिता-पुत्र बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ पड़े। लोगों के पहुंचने से पहले ही चालक रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गया। ने पिता0पुत्र को खानपुर बाजार में स्थित निजी चिकित्सक के यहां पहंचाया और दुर्घटना की सूचना घायल के परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें