फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह कैदियों का अलग-अलग जेलों में तबादला तय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला जेल में हुए उपद्रव के बाद चौदह कैदियों का राज्य के अलग-अलग जेलों में स्थानांतरण के लिए पत्र मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। इन पर साथी कैदियों को तोड़फोड़, पथराव और आगजनी के लिए उकसाने का आरोप है। इस प्रकरण में चार कैदियों को घटना के दिन ही तन्हाई दी गई है। घटना के दिन कैदियों को काबू में करने के लिए जेल प्रशासन को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी थी। जिला जेल से बंद कैदियों के स्थानांतरण की पहल से कैदियों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

जिला जेल में बंद दबंग और स्थानीय कैदियों द्वारा की जाने वाली गुटबाजी को देखते हुए जेल प्रशासन ने 14 कैदियों की सूची तैयार कर उनके स्थानांतरण के लिए रिपोर्ट शासन सहित उच्चाधिकारियों को भेज दी है। प्रक्रिया को पूरा करने में जेल अफसर पिछले तीन दिन से जुटे हैं। जनपद के आला अफसरों की मानें तो पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी गई है। इसकी जांच प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के माध्यम से कराई जा रही है। इस प्रकरण में कैदियों के साथ उन कर्मचारियों का भी तबादला होगा, जो लंबे समय से यहां जमे हैं और जेल में अंदर ही अंदर गड़बड़ी फैला रहे हैं। जेल में बीते गुरुवार की शाम जेलर की तलाशी के बाद उपजे विवाद में बंदीरक्षकों पर हुए पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद 14 नामजद सहित 100 अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। इनमें से कुछ कैदी ऐसे भी हैं, जो पहले अन्य जेलों में उपद्रव करते रहे हैं। शासन को भेजे गए पत्र में जेल प्रशासन ने लिखा है कि ऐसे कैदियों के रहने से यहां की कानून-व्यवस्था बिगड़ने का हमेशा भय बना रहेगा। इनको यहां से हटाना अति आवश्यक है। इसके लिए अतिशीघ्र कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें