फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक सादात स्थित एक इंटर कॉलेज में रविवार को हुई। इसमें वित्तविहीन शिक्षकों-कर्मचारियों के मानदेय को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रामजन्म सिंह यादव ने कहा कि सरकार वित्तविहीन शिक्षकों-कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। उसकी इस नीति से उनमें नाराजगी है।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र प्रभारी डॉ. कृष्णमोहन यादव ने कहा कि सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है। उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। चार सिंतंबर को लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने की अपील की। जिला महासचिव राजन सिंह ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांग पूरा नहीं करती है तो महासभा की ओर से संघर्ष तेज किया जाएगा। इस अवसर पर चयनित पदाधिकारियों में प्रभाकर यादव ब्लाक अध्यक्ष, संतोष यादव महासचिव, उदयनाथ मिश्र उपाध्यक्ष, सत्यनारायण चौहान संगठन मंत्री, गुड्डू सिंह यादव संरक्षक, सुशील कुमार सिंह का चुनाव उप संरक्षक के रुप में किया गया। इस अवसर पर संगठन मंत्री तारकेश्वर पांडेय, गुड्डू सिंह यादव, राजेश यादव, सुभाष यादव, दीपक यादव, श्यामनारायण, कैलाशनाथ यादव, अफजल अंसारी, राजीव यादव, कमलेश यादव, प्रमिला आदि उपस्थित थीं। संचालन सुशील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें