फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट लगवाने में सरकारी धन का गोलमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सोलर लाइट लगवाने में भांवरकोल विकासखंड की ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर सरकारी धन का गोलमाल किया गया है। विकासखंड की लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों में 216 सोलर लाइटें लगाई गई हैं। सरकारी धन की लूट का पर्दाफाश होते ही ग्राम प्रधानों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

विकासखंड की 64 ग्राम पंचायतों में से लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों में वर्ष 2016-17 के दौरान 216 सोलर लाइट लगाई गई है, जिनका भुगतान 24 से 28 हजार रुपये किया गया है। जबकि उनकी बाजार में कीमत चार से छह हजार रुपये है। नियमानुसार ग्राम पंचायतों द्वारा कार्ययोजना स्वीकृत कराने के बाद नेडा या ब्रांडेड कंपनियों की सोलर लाइट लगाई जानी है लेकिन विकासखंड में बिना कार्ययोजना की मंजूरी और आईडी जनरेट कराए खरीदारी कर लेने का मामला सामने आया है। कई ग्राम पंचायतों में लोकल पैनल एवं बैट्री एवं चाइनीज एलईडी लगाई गई है। खरीदारी की पत्रावली नहीं बनाई गई है। अनुबंध पत्र बिना भरवाए सप्लाई के आर्डर दे दिए गए हैं। विकासखंड में वर्ष 2016-17 के दौरान कनुवान में 25, मच्छटी में 20, लोहारपुर में 23, मसोन में 20, वीरपुर में 30, महेन में 17, जोगा मुसाहिब में 06, लौवाडीह 10, खरडीहा 10, देवरिया 04, ज्ञानपुर 10, मुडेरा बुजुर्ग 02, जगदीशपुर 04, भदौरा 02, महेशपुर द्वितीय 04, निकरोजपुर 03, कठार 17, धनेठा 11, बलेसडी 02, शाहपुर 02, तरांव 07, मच्छटी 08, पखनपुरा 10, सुखडेहरा 05, बढ़नपुरा 10, मुर्की अगाध 05, सुरनी 07, रानीपुर 05 एवं परसदा में 05 सोलर लाइटें लगाई गई हैं। मानकों की अनदेखी कर सोलर लाइट के नाम पर हुए सरकारी धन की इस लूट का पर्दाफाश होते ही अधिकारियों द्वारा जांच कराए जाने से ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सोलर लाइट घोटाले की जांच को रुकवाने के लिए विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध आंदोलन भी शुरू कर दिया है।

सीडीओ के निर्देश पर जांच टीम गठित
मुहम्मदाबाद। क्षेत्र पंचायत भांवरकोल के खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने विकास खंड में सोलर लाइट खरीद के मामले में गोलमाल की आशंका की पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ ग्राम पंचायतों में जांच के दौरान गड़बड़ी की पुष्टि होने पर मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर एक जांच टीम गठित की गई है। इसमें एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी एवं जेई शामिल हैं। कमेटी विकास खंड की सभी सोलर लाइट खरीद की जांच कर रिपोर्ट देगी। उसके बाद दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें