फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डेढ़ घंटे के ब्लॉक में बदली गई 16 मीटर रेल पटरी, बाईपास क्रॉसिंग पर लगा जाम

विज्ञापन
जमानिया रेलवे स्टेशन बाईपास के पास रेलवे ट्रेक पर काम करते रेल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
जमानिया। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और अनुरक्षण कार्य के चलते बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। फाटक बंद रहने से क्रॉसिंग के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में कई स्कूली वाहन भी फंसे रहे, जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्य पूरा होने और फाटक खुलने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

दरअसल, ट्रेनों का सुरक्षित और सुगम संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन की ओर से ट्रैक के सुदृढ़ीकरण और अनुरक्षण का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में दिलदारनगर प्रभाग के अंतर्गत समपार फाटक संख्या 88/ए की अप लाइन पर इंजीनियरिंग विभाग ने ट्रैक अनुरक्षण का कार्य कराया।
वरिष्ठ प्रशाखा अभियंता दिलीप कुमार की देखरेख में यह कार्य पूरा किया गया।
इसके लिए सुबह 11:35 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान तकनीकी टीम ने करीब 16 मीटर रेल खंड बदलकर नई रेल पटरी लगाई और उसकी वेल्डिंग की। पुराने स्लीपरों की ओवरहालिंग के साथ ट्रैक के रबर पैड और इलास्टिक रेल क्लिप (ईआरसी) भी बदले गए। इसके बाद रेल लाइन का अलाइनमेंट दुरुस्त करने और पैकिंग का कार्य पूरा किया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के मद्देनजर कार्य शुरू होने से पहले स्थानीय थाना, जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी गई थी। निर्धारित समय में अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद ट्रैक को सामान्य रेल परिचालन के लिए फिट घोषित कर दिया गया।

जमानिया रेलवे स्टेशन बाईपास के पास रेलवे ट्रेक पर काम करते रेल कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें