फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेपन कार्य न कराकर छोड़ देने से सड़क दो भागों में बटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। एनएच-31 पेट्रोल पंप तिराहा मुहम्मदाबाद से कासिमाबाद होते हुए मऊ जाने वाली मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य कुछ दिनों पहले कराया गया लेकिन नगर के अकटहिया मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर से कोतवाली गेट तक सड़क के एक लेन का लेपन कार्य पूर्ण करने के बाद दूसरी लेन पर लेपन कार्य न कराकर छोड़ देने से सड़क दो भागों में बट गई है। इस पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद-मऊ सड़क के चौड़ीकरण का कार्य काफी धीमी गति से लगभग पांच वर्ष में पूरा हुआ। इसी बीच ठेकेदार द्वारा दूसरे स्तर का लेपन कार्य कुछ दूर तक छोड़ देने से एक लेन की सड़क कमजोर हो गई है। सड़क बीच से दो भागों में बट गई है। इससे दो पहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। कार्यदाई संस्था की इस लापरवाही पर बीते 18 दिसंबर को मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ता सुभाषचंद्र तिवारी ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी के बालाजी से की थी। जिलाधिकारी ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अभियंता को जांच कर तीन दिन के अंदर कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया था। लगभग एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सड़क का लेपन कार्य पूर्ण नहीं कराया गया। ग्रामीणों में जिलाधिकारी के आदेश की भी पीडब्लूडी विभाग द्वारा अवहेलना करने की चर्चा व्याप्त है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुभाषचंद्र तिवारी ने जिलाधिकारी को पुन: इस समस्या का संज्ञान लेकर सड़क का निर्माण पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें