फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसी हुई चल रही है महानगरों से आने वाली गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दीपावली तथा डाला छठ के मद्देनजर गाड़ियों तथा बसों में जबरदस्त भीड़ चल रही है। जिले की सभी रूटों से गुजरने वाली मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में तिलभर रखने की जगह नहीं है। बड़े महानगरों से आने वाली गाड़ियां पूरी तरह कसी हुई चल रही है। हालात यह है कि लोग गाड़ियों के पावदानों पर लटक कर यात्रा कर रहे है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि अभी आने वालों की भीड़ बनी हुई है। छठ पर्व के बाद वापसी के लिए भी भीड़ उमड़ेगी। बसों में भी भीड़ की यही हालत बनी हुई है।
विज्ञापन

दीपावली तथा छठ पर दूरदराज रहकर रोजी-रोटी कमा रहे लोगों के आने का सिलसिला जारी हो गया है। इसके चलते गुजरात, महाराष्ट्र, आसाम, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों की ओर से आने वाली गाड़ियों में लोगों के बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है। जिन लोगों ने पहले से आरक्षण करा लिया है वह तो थोड़ा आराम से यात्रा कर पा रहे हैं, लेकिन अचानक यात्रा बनाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वाराणसी- बलिया, वाराणसी- गोरखपुर, पीपीडीयू- पटना आदि सभी रुटों पर चल रही ट्रेनों में भीड़ की यही हालत बनी हुई है। सोमवार को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आने वाली गंगा कावेरी, स्वतंत्रता सेनानी, सारनाथ, पवन एक्सप्रेस आदि गाड़ियों में यात्रियों की खूब भीड़ देखी गई। सुहवल संवाददाता के अनुसार ताड़ीघाट- दिलदारनगर पैसेंजर में भी यात्रियों की भीड़ देखी गई। खासकर महिलाएं धनतेरस पर खरीददारी के लिए गाड़ियों से शहर बाजार की ओर आई। इससे स्टेशन पर भी भीड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें