फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: उपभोक्ताओं में वितरित होंगे नए राशनकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अभिनव चतुर्वेदी
गाजीपुर। जिले के उपभोक्ताओं को पुराने और सड़े-गले राशनकार्डों से मुक्ति मिलेगी तथा नये राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। शासन की इस अनूठी पहल से जनपदवासी काफी गदगद हैं। जिला मुख्यालय पर सरकार ने नया राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया। पहले चक्र में जनपद के आठ नगरीय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को यह वितरित किया जाएगा। इसके लिए कुल 34 हजार से अधिक राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। राशन कार्डों का वितरण अगले माह में होगा। इसकी जानकारी होते ही नगर में रहने वाले उपभोक्ता खुश हैं। उनका कहना है कि नया राशन कार्ड पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत कार्डधारकों को दो रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं एवं तीन रुपये की दर से चावल दिया जाता है। इसके तहत अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा खाद्यान्न (20 किग्रा गेहूं, 15 किग्रा चावल एवं साढ़े तीन लीटर केरोसिन) तथा पात्र गृहस्थी में प्रति यूनिट पांच किग्रा अनाज (गेहूं तीन किग्रा, चावल दो किग्रा एवं प्रति कार्ड दो लीटर केरोसिन) वितरित किया जाता है। कई वर्षों से राशन कार्ड उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है। अब सरकार ने नए राशन कार्ड जिलों को उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इसके तहत जिले को भी नया राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। अभी जिले के तीन नगर पालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायत क्षेत्र के उपभोक्ताओं को वितरित करने के लिए 34201 राशन कार्ड उपलब्ध कराया है। इसमें पात्र गृहस्थी के 32095 एवं अंत्योदय के 2126 कार्ड शामिल हैं। पात्र गृहस्थी के कार्ड सफेद रंग तथा अंत्योदय का कार्ड गुलाबी रंग का है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नए राशन कार्ड उपलब्ध हो गए हैं। इसकी छंटाई कराई जा रही है। इसके बयाद जिले के नगरीय क्षेत्र के कार्ड धारकों में इनका वितरण अगले माह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नपा गाजीपुर में सबसे ज्यादा राशनकार्ड
गाजीपुर। जिले के आठ नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद गाजीपुर में पात्र गृहस्थी के 12408 एवं अंत्योदय 1397, नपा जमानिया 4326 एवं 151, नपा मुहम्मदाबाद के 4962 एवं 175 राशनकार्ड हैं। इसके अलावा बहादुरगंज नगर पंचायत के 2420 एवं 84, दिलदारनगर 1541 एवं 51, जंगीपुर में 1758 एवं 10, सादात 1592 एवं 106 तथा सैदपुर नगर पंचायत में पात्र गृहस्थी के 3088 तथा अंत्योदय के 152 राशन कार्ड हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें