फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ना चाहिए अधिकार की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से आरटीआई हाल में रविवार को जन जागरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर निर्बल तथा असहाय लोगों की मदद के साथ ही अधिकार की लड़ाई लड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व आईजी सीपी सिंह ने कहा कि आज के समय में निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत का कार्य है। कहीं किसी के अधिकार का हनन न हो इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। अधिकार के लिए हमेशा लड़ना चाहिए। आज के सामाजिक परिवेश में रहन सहन और व्यवहार में परिवर्तन तो हो रहा है लेकिन जागरूकता के बल पर सब कुछ संभव है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस तोमर कहा कि इस संगठन का उद्देश्य लोगों को उनका हक दिलाना ही है। असहाय, निर्बल तथा लाचार लोगों के हक की लड़ाई हम खुद लड़ते हैं। उनकी सेवा करना ही कर्तव्य है। मनुष्य अपने सही अधिकार की लड़ाई के लिए लड़े तो हम हमेशा उसके साथ हैं तथा उसका हक दिलाएंगे। इस अवसर पर वारिस हसन, रामाश्रय सिंह, रामनरेश यादव, विवेकानंद राय, कृष्णमुरारी, योगेंद्र सिंह, बृजेंद्र पांडेय, सविता सिंह, रामानंद सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रंगनाथ दूबे तथा धन्यवाद ज्ञापन इम्तियाज खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें