फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े वाहनों के प्रवेश के लिए नो-इंट्री सुबह नौ से शाम छह बजे तक निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।
विज्ञापन

स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें यूसुफपुर बाजार में अतिक्रमण, नो-इंट्री, सुंदरीकरण आदि के संबंध में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर में अतिक्रमण के चलते आए दिन यूसुफपुर बाजार में जाम लग जाने से आम लोगों को होने वाली समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की पहल पर व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें काफी विचार-विमर्श के बाद बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश के लिए नो-इंट्री का समय सुबह 9 से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया। इस दौरान बड़े वाहनों का यूसुफपुर बाजार में प्रवेश वर्जित रहेगा। यूसुफपुर मंडी समिति में दुकानों को ले जाने के संबंध में व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि मंडी समिति में मात्र 10 गोदाम है। जबकि 50 से अधिक लाइसेंसी आढ़तिया हैं। इसके अलावा, छोटे सब्जी विक्रेताओं के मंडी में जाने से नगर के आम लोगों को सब्जी खरीदने में काफी असुविधा होगी। उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने व्यापारियों से स्वत: अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण हटा लेने को कहा। उन्होंने 10 रुपए के सिक्के को लेने से छोटे व्यापारियों द्वारा इंकार करने को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि रिजर्व बैंक ने सभी 14 प्रकार के सिक्के को वैध माना है। इसलिए इसको लेने से कोई इंकार नहीं करेगा। बैंक के अधिकारियों की बैठक कर सिक्का जमा करने के लिए कहा जाएगा। श्री यादव ने नगर को स्वच्छ रखने, पालीथिन का प्रयोग न करने की हिदायत दी। नगरपालिका परिषद के चेयरमैन शमीम अहमद ने कहा कि नगरपालिका की तरफ से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सचल कूड़ा की गाड़ियां कूडे़दान लेकर लोगों के घर-घर जा रही है। उसी में कूड़ा डालें। नगर को स्वच्छ रखने में व्यापारी सहयोग करें। बैठक में तहसीलदार मोहनलाल गुप्ता, नपा के कार्यालय अधीक्षक दिनेश वर्मा, बैजनाथ प्रसाद बैजू, संदीप उर्फ दीपू गुप्ता, पुर्णेंद्र राय, दीपू वर्मा, मुहम्मद तन्हाई खां, इमरान खां, शकील खां, अरशद जमाल, अफजाल अहमद, अनवर राईनी, रईस अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें