फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दो नहीं, जले है एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। क्षेत्र के विभिन्न गांव में लगभग एक माह के अंदर दर्जनभर से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। ऐसे में 50 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से कई जगह जलापूर्ति भी बाधित है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी के बीच जैसे-तैसे दिन और रात गुजारना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं तथा बच्चों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है। उधर ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से लोगों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। ट्रांसफार्मर को लेकर कभी भी उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर दिखाई दे सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कहीं 100, कहीं 63, तो कहीं 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। पिछले एक माह के अंदर बेलासी में 25 केवीए, कुकुड़ा में 25 केवीए, नारी पचदेवरा 25 केवीए, कुसंही कला में 25 केवीए, बरहपुर गांव में दो 25 केवीए और 63 केवीए के ट्रांसफार्मर फुंके हुए हैं। इसी क्रम में नंदगंज जलनिगम में 25 केवीए, अतरसुआ में 25 केवीए, रामपुर बंतरा में 100 केवीए, बरेठी में 25 केवीए, सिहोरी गांव में दो ट्रांसफार्मर दस-दस केवीए और एक 63 केवीए का काफी दिनों से जला हुआ है। नलकूप संख्या 40 का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब एक माह से फुंका हुआ है। इस वजह से ट्रांसफार्मर से जुड़े गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली के अभाव में भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कूलर-पंखा न चलने से लोग चैन की नींद तक नहीं सो पा रहे हैं। रात होते ही गांव अंधेरे में डूब जा रहे हैं। घरों में प्रकाश की व्यवस्था के लिए लोगों को मोमबत्ती और लालटेन का सहारा लेना पड़ रहा है। जिन लोगों ने इनवर्टर लगा रखा है, वह बिजली के अभाव में चार्ज न होने से शोपीस बने हुए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। दयाशंकर, घुरहू यादव, अलियार यादव आदि ने कहा कि विभाग को अवगत कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा है। ट्रांसफार्मर जलने से एक तरफ जहां गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, वहीं खेती का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इस संबंध में जेई रमेश कुमार ने बताया कि सभी जले हुए ट्रांसफार्मर का इस्टीमेट बनाकर स्टोर में जमा किया गया है। जैसे-जैसे स्टोर से ट्रांसफार्मर उपलब्ध होता जाएगा, वैस-वैसा उसे गलवाकर आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें