फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से अंधेरे में है पटखौलिया गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। पटखौलिया गांव के पूरब सुहवल-दिलदारनगर-नगसर मुख्य मार्ग पर लगा बिजली का हाईटेंशन तार-सीमेंटेड खंभा और उस पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर टूट कर गिर गया हैै। इसके चलते जहां पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है वहीं लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों की तरफ से जानकारी देने के बाद भी बिजली विभाग मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

पटखौलियां गांव के पूरब तरफ सुहवल-दिलदारनगर-नगसर मुख्य मार्ग पर एक सप्ताह से विद्युत का हाईटेंशन तार, सीमेंटेड खंभा एवं उस पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर टूटकर गिरा हुआ है। इसके चलते गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली और पानी के अभाव में किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। किसी तरह निजी नलकूपों का सहारा लेकर खेती कर रहे हैं। पटखौलिया के ग्राम प्रधान लालचंद बिंद, क्षेत्रीय ग्रामीण रामलखन, मोहन, महेश, रविंद्र यादव, जोगी, शिवचंद, मुराहू, हरिश्चन्द्र, सुदामा आदि ने बताया कि एक सप्ताह पहले आई तेज आंधी-पानी के चलते कई जगहों पर हाईंटेंशन तार, कई खंभे एवं उस पर लगा ट्रांसफार्मर गिर गया। तार दिलदारनगर-सुहवल-नगसर जाने वाले मार्ग के बीचो-बीच आज भी उसी स्थिति में है। जबकि इसकी जानकारी ग्रामीणों ने उसी दिन विभाग के अवर अभियंता को दे दी लेकिन अभी तक उसे ठीक नहीं किया जा सका। लोग जान जोखिम में डालकर मुख्य मार्ग पर गिरे तार के ऊपर से आ-जा रहे हैं। इस संबंध में विद्युत विभाग खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। जल्द ही इसकी मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें