फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंधऊ में 150 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, ढाई किमी का दायरा नो फ्लाइंग जोन

विज्ञापन
अंधऊ हवाई पट्टी का स्थानीय अधिकारियों से जानकारी लेती वायुसेना की टीम। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी में होने वाले एयरशो में शामिल होने वाले चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर 17 अक्तूबर को अंधऊ हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। इनके 27 अक्तूबर तक यहां रहने के मद्देनजर हवाई पट्टी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। अंधऊ के ढाई किलोमीटर तक के इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस दायरे में पतंग और ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 150 पुलिसकर्मियों के साथ उपनिरीक्षक और निरीक्षकों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को वायुसेना के अधिकारियों और जिला व पुलिस प्रशासन की टीम के बीच तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। वायुसेना के अधिकारियों ने अंधऊ हवाई पट्टी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा संबंधी तैयारियों पर अधिकारियों से बातचीत की।
एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 15 से 27 अक्तूबर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। नो फ्लाइंग जोन के आसपास रहने वाले लोगों को निर्धारित प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में पतंग और ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी।

अंधऊ हवाई पट्टी का स्थानीय अधिकारियों से जानकारी लेती वायुसेना की टीम। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें