फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन नगर पालिकाओं में 15 सभासद नामित, जातीय संतुलन साधने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शासन के नगर विकास विभाग ने जिले की तीन नगर पालिकाओं में 15 नामित सभासदों की सूची जारी कर दी है। नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद, जमानियां और गाजीपुर में विभिन्न सामाजिक और जातीय वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश के तहत इन सदस्यों को मनोनीत किया गया है। स्थानीय राजनीतिक हलकों में इसे जातीय संतुलन साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। नामित सदस्यों की सूची में ब्राह्मण, वैश्य, कुशवाहा, बिंद, दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को शामिल कर विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

नगर विकास अनुभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद की ओर से 14 मार्च को जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका परिषद गाजीपुर में कमलेश श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, रूपेश सिंह, सुनील गुप्ता और नंदू कुशवाहा को नामित सदस्य बनाया गया है। वहीं, नगर पालिका मोहम्मदाबाद में पांच लोगों को सभासद नामित किया गया है। इनमें जितेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश गिरी, दिनेश अग्रवाल, कमला राम और रंजीत पांडेय शामिल हैं, जबकि नगर पालिका परिषद जमानियां में भी पांच लोगों को नामित किया गया है। इनमें संतोष पांडेय, चंद्रशेखर निगम, ज्योत्सना कुशवाहा, अवधेश बिंद और कुमार वर्मा को नामित सभासद बनाया गया है। नगर पालिका, गाजीपुर के अधिशासी अधिकारी डीके राय ने बताया कि शासन की ओर से जिले की तीनों नगर पालिकाओं में कुल 15 सभासदों को नामित किया गया है। अधिसूचना के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें