Ghazipur Road Accident: गाजीपुर जिले में तेज रफ्तार के कहर ने एक व्यक्ति की जान ले ली। ट्रेलर ने बाइक सवार कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर के नीचे फंसे शव को तीन घंटे बाद निकाला जा सका।
Ghazipur News: गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के वायरलेस मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद शव व बाइक ट्रेलर में फंस गया और चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया, जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हुई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से बाइक और शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रेलर के नीचे बुरी तरह फंस गई थी।
थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों को सूचना देकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।