गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा की ओर से गायत्री मंदिर से रैली निकाली गई। रैली विभिन्न रास्तों से होते हुए महुआबाग चौराहे पर पहुंची जहां अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ की ओर से अश्लीलता दहन तथा नशा दहन किया गया।
इस मौके पर मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नशाखोरी एवं गंदी मानसिकता से दूर करने की आवश्यकता है। तभी राष्ट्र विश्व गुरु बन सकता है। युवा प्रभारी क्षितिज श्रीवास्तव ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद को अपना रोल मॉडल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रेमतारा तिवारी ने नशा के खिलाफ एक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय, ओंकारनाथ राय, मारुति नंदन, अंशु, गरिमा, श्रुति श्रीवास्तव, अविनाश, पंकज, पवन का सराहनीय योगदान रहा।