मरदह(गाजीपुर)। विकास खंड मरदह मुख्यालय पर मंगलवार को मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत 54 जोड़ों की सामूहिक शादी हिंदू धर्म और रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। इस मौके पर हवन मंडप के सामने वर और कन्या ने एक-दूसरे के गले में जयमाल डाला तथा अग्नि के सात फेरे लिए। कार्यक्रम के दौरान चारों तरफ खुशी का माहौल कायम रहा। मुख्य अतिथि एसडीएम मंशा राम वर्मा तथा ब्लॉक प्रमुख डा. निधि सिंह कुशवाहा के नेतृत्व दर्जनों लोगों ने नये जोड़ों को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में हजारों की भीड़ इकट्ठी थी। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद थे।
खंड विकास अधिकारी रामचंद्र यादव ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कर्मचारियों और विकास खंड के जनप्रतिनिधि के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता के सहयोग से संपन्न कराया गया है। मुख्यमंत्री विवाह योजना में मरदह में कुल 51 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। तीन और जोड़ों के अचानक विवाह स्थल पर पहुंचने से उनकी रजामंदी उन तीनों जोड़ों का भी विवाह संपन्न कराया गया। विदाई में चांदी की ज्वेलरी सेट, बर्तन सेट, कन्या के लिए श्रृंगार का बाक्स आदि दिया गया। आयोजन को पंडित संतोष कुमार तिवारी, कृपा शंकर तिवारी, दयाशंकर तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, बृजेश शर्मा ने वैदिक मंत्रों के साथ धूमधाम से संपंन कराया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी महमूद अली, जितेंद्रनाथ पांडेय, डा. नितेश सिंह कुशवाहा, एडीओ पंचायत नर्देश्वर तिवारी, योगेंद्र शर्मा, शिवजनम राजभर, प्रवीण पटवा, अभिषेक सिंह, रामनरायण यादव, शैलेश यादव, रितेशचंद्र राय, गोपाल सिंह, प्रभाकर पांडेय, राजकुमार यादव, छविनाथ यादव, धर्मेंद्र यादव, अनिल कुमार, अंकिता सिंह, संजय विक्रम सिंह, प्रमोद सिंह, शिवजी सिंह, सुरेंद्र राजभर, श्रवण राजभर, बंटी राजभर, संजय कुमार, जेई जितेंद्र बहादुर, अनिल कुमार मौर्या, संजय गुप्ता, सुनील कुमार, नईम खां, आनंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे