फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण की प्रगति की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने शनिवार को देवकली विकासखंड में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खुले में शौचमुक्त गांव के संबंध में विकासखंड के सभागार में बैठक की। इसमें जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम वाइज प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। निर्देश दिया कि सभी सचिव अपने-अपने क्षेत्रों में लक्ष्य के सापेक्ष गुणवत्तापूर्ण शौचालय का निर्माण प्रत्येक दशा में 2 अक्तूबर 2018 तक युद्धस्तर पर लग एक संकल्प के साथ पूर्ण कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अगर किसी को कोई समस्या हो रही है तो वह तत्काल उच्चाधिकारी को सूचित कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एवं सहायक खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जिस-जिस सचिव के पास अधिक वर्क लोड है उससे लग कर निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए सहयोग देंगे। निर्माण के लिए अधिक संख्या में राज मिस्त्री एवं लेबर लगाकर कार्य पूरा किया जाय। उन्होंने डेटा आंकलन एवं ग्राम पंचायतों में वितरित की गयी धनराशि की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी के ग्राम सराय शरीफ एवं भिक्खेपुर में निर्माणाधीन शौचालय के स्थलीय निरीक्षण के समय ग्राम भिक्खेपुर में सचिव के कार्य में लापरवाही दिखी। किस स्थान पर शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है उन्हें अपनी साइट की भी जानकारी नही थी। इस पर जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही पर सचिव को फटकार लगाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं भविष्य में सचेष्ठ रह कर कार्य करने का निर्देश दिया। सहायक विकास अधिकारी अशोक यादव को निर्माणाधीन कार्य की बराबर मॉनिटरिंग करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें