फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने किया खंड विकास अधिकारी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सादात(गाजीपुर)। खंड विकास अधिकारी की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर बुधवार को ब्लाक के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने एकजुटता के ब्लाक परिसर में उनका घेराव किया। उनसे सादात ब्लाक छोड़ने की मांग की। प्रधानों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह के तानाशाही रवैए के चलते ब्लाक का विकास कार्य अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बाद प्रधान संघ संघर्ष समिति के तत्वावधान में समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह का घेराव कर दिया। आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय मनरेगा सहित सड़क निर्माण प्रधान मंत्री आवास के अलावा सारे कार्य बंद है। पात्रों के आवास की सूची प्रकाशित होने के बाद भी उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे है। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष रामनरेश यादव, रामसमूझ यादव, अंकुर सिंह, राजू सिंह, पुन्नु कुमार, रामअवध यादव आदि मौजूद रहे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने प्रधानों के आरोपों को नकारते हुए कहा कि ब्लाक में सारे कार्य शासन की मंशा के अनुरूप हो रहे हैं। किसानों के साथ उत्पीड़न नहीं हो रहा है। कुछ प्रधान गोलबंद होकर विकास कार्यों में अडंगा डाल रहे है। अगर किसी को शिकायत है तो वह उच्चधिकारियों से मेरी शिकायत कर सकता है। मैं प्रधानों के कहने से ब्लाक नहीं छोड़ूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें