फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने क्रय केंद्र खोलने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। किसान दिवस की बैठक विकास भवन के सभागार में शुक्रवार की शाम हुई। इसमें पिछले किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के बारे में चर्चा की गई। किसान धर्मराज सिंह ने नरियांव जमानिया में गेहूं क्रय केंद्र की मांग की। इस पर डिप्टी आरएमओ ने बताया कि क्रय केंद्रों के संबंध में संबंधित क्रय एजेंसियों से वार्ता की गई है। मानक के अनुरूप पाए जाने पर केंद्र का सृजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में डिप्टी आरएमओ ने बताया कि इस वर्ष 37 क्रय केंद्र अनुमोदित हैं तथा 18 केंद्र और अनुमोेदन होने वाले हैं। इस वर्ष गेहूं क्रय का निर्धारित मूल्य 1745 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। एक किसान की तरफ से शिकायत की गई कि सभी विभागों के अधिकारी किसान दिवस में भाग नहीं ले रहे हैं जिस पर जिलाधिकारी के बालाजी ने माह मार्च होने के बाबत अधिकारियों की व्यस्तता बताई। अगली बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति के लिए संबंधित को निर्देशित किया। बैठक में किसानों ने नहरों में समय से पानी छोड़ने, नहरों की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामों में अवैध रूप से नालियों का अतिक्रमण कर सड़क निर्माण की भी शिकायत की गयी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसको गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह, उपनिदेशक कृषि यूपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें