फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के बलिदान को भूलना नहीं चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहीद भगत सिंह का बलिदान दिवस शुक्रवार को पुराने जिला अस्पताल परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में स्थित राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन प्रसाद ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने हंसते-हंसते फांसी को गले लगा लिया। हमें इन शहीदों के बलिदान को भूलना नहीं चाहिए। इन शहीदों को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लिए किए गए उनके योगदान को किसी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता है। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए देश और समाज को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। इस दिन को हर वर्ष शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। अन्य वक्ताओं ने भी शहीद भगत सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत की नींद उड़ा दी थी। इस अवसर पर फैजुद्दीन बाबू, मुहम्मद शाहिद, मुहम्मद शाहनवाज, ज्ञान सिंह आदि अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें