फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाई मेधा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। नगर में स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की ओर से सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल आदि बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एसकेबीएम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक गुलाम मजहर खां ने कहा कि देश एवं समाज की तस्वीर और तकदीर को संवारने की जिम्मेदारी छात्राओं के कंधे पर है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षित करने पर बल दिया। कहा कि जिस समाज में नारी का सम्मान नहीं होता उस समाज का विकास संभव नही है। वर्तमान परिवेश में महिलाएं पुरुषों से किसी भी कार्य में पीछे नहीं हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में फिरदौस, नूरजहां, शिखा, अनुष्का, अंजली, शोभा, आंचल, शिवानी, प्रीति, मारिया, वंदना, खुशबू, पूजा, छाया, मनीषा, काजल, किरन, सिमरन, हेमा, मोहिनी, अंकिता, शाफ़िया आदि छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रबंधक रजनीकांत गुप्ता, प्रधानाचार्य संजू गुप्ता एवं हाजी मंजूर आलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें