फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में कैदी की गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कारागार में निरुद्ध एक कैदी शनिवार को भोर में शौच के बाद वापस लौट रहा था कि अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ा। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत कैदी की उम्र करीब 70 साल थी। वह खानपुर थाने के गैबी गांव का रहने वाला था। उधर मौत के बाद कैदी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खानपुर थाने के गैबी गांव निवासी रविंद्र सिंह हत्या तथा हत्या के प्रयास के मामले में पिछले एक साल से सजा काट रहा था। उसे 25 जनवरी 2016 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। रविंद्र को बैरक आठ में रखा गया था। रोज की तरह शनिवार को भोर में वह शौच के लिए गया, लेकिन वापस आते वक्त वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला कारागार के चिकित्सक के मुताबिक उसे पहले से काफी कमजोरी थी। प्रभारी जेलर विनय सिंह ने बताया कि काफी कमजोरी होने पर छह जुलाई 2017 को उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने पर उन्हें पुन: बैरक में भेज दिया गया। लेकिन रविंद्र को काफी कमजोरी थी और उसे अभी और उपचार की जरूरत थी। चर्चा है कि समुचित इलाज न होने के कारण उसकी मौत हुई है। उधर कैदी की मौत के बाद घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई। कुछ ही देर में परिवार के सदस्य जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें