फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ रसोइयों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई (गाजीपुर)। प्रधानाचार्य और प्रधानों के मनमाने रवैया और रसोइयों के उत्पीड़न को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय मध्याह्न रसोइया फ्रंट के बैनर तले रसोइया संघ की तरफ से रसोइयों के साथ ब्लाक संसाधन केंद्र से पैदल जुलूस यात्रा करने बाद ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष शम्भू राय ने कहा कि ग्राम प्रधान और प्रधानाचार्य के द्वारा रसोइयो का मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा।
विज्ञापन

रसोइयों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी को अपने हक के लिए आगे आना होगा और अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी, जिससे कि कोई भी प्रधान अथवा प्रधानाचार्य किसी भी गरीब और अबला रसोइयों का शोषण न करें। प्रदर्शन के उपरांत सभी ने खंड विकास अधिकारी के नामित मानदेय बढ़ाने, सुरक्षा बीमा, स्वास्थ्य बीमा आदि विभिन्न मांगो की मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा। धरना में गीता राय, रामशंकर कुशवाहा, फूलकुमारी देवी, मनाकि देवी, मंजू, कौशल्या, मीरा, चंद्रावती, मीना, शहजादी, तारा, रेहाना, प्रेमलता, प्रभावती देवी, देवंती देवी आदि शामिल थी। संचालन रामाशीष कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें