फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडों में दो खिलाड़ियों का हुआ चयन

Thu, 12 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के खानपुर गांव के गौरव सिंह (13) और सादात के कंचनपुर निवासी अभिषेक यादव (12 ) का चयन ताइक्वांडो खेल में आर्मी ब्वायज हास्टल में हो गया है। नासिक स्थित सेना के आर्टिलरी सेंटर में 27 फरवरी से 5 मार्च तक हुए ट्रायल में देश के विभिन्न राज्यों से 562 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें चयनिय पांच बच्चों में से दो बच्चे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के हैं।
विज्ञापन



सैदपुर के ज्ञान भारती हाईस्कूल में क्रमश: कक्षा 8 और 7 के छात्र गौरव और अभिषेक करमपुर स्थित मेघबरन सिंह र्स्पोट्स स्टेडियम में विगत चार वर्षों से ताइक्वाडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिला, मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने भार वर्ग में तमाम उपलब्धियां हासिल की। गत दिवस सेना के आयोजित ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के साथ लंबी कूद, लम्बाई, सीना, दौड़, फाइटिंग और अन्य शारीरिक दक्षताओं के साथ र्स्पोट्स मेडिसीन और आर्मी मेडिकल में चयनित हुए।

 एक ही प्रशिक्षण संस्थान से दो बच्चों का चयन होने पर स्टेडियम के प्रबंधक तेजबहादुर सिंह ने आगामी दिनों में स्टेडियम पर ताइक्वाडो के लिए अधुनातन किट लाने की बात कही। गौरव के पिता श्यामकिशोर सिंह तथा अभिषेक के पिता रामअवध यादव ने अपने बच्चों की सफलता का श्रेय उनके प्रशिक्षक अमित सिंह को दिया। ज्ञान भारती हाईस्कूल के प्रबंधक शौम्यप्रकाश बर्नवाल ने स्कूल के बच्चों के चयन पर प्रशिक्षक अमित सिंह को श्रेय देते हुए कहा कि बच्चों के कैम्प से वापस आने पर विद्यालय परिवार उन्हें सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें