फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में तीन महिला समेत 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रह है। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दुल्लहपुर : थाना क्षेत्र के देवा गांव स्थित बांसफोर बस्ती में रविवार को दो पक्षों में खाद्य सामग्री के वितरण को लेकर मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बांसफोर बस्ती में दो पक्ष चावल, आटा और आलू के बंटवारे को लेकर आमने-सामने आ गए। कहासुनी होने के साथ ही मारपीट शुरु हो गई। घटना में रूदल, ओमप्रकाश, लल्लन, सुरेश, पप्पू, अभिषेक, मनोज, सुभाष, राजेश, मिट्ठू, मैना, ममता और लल्लन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए धर्मागतपुर सीएचसी भेजा जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लल्लन, मैना और ममता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां इनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ 11 लोगों को पकड़कर थाने लेकर आई और मुकदमा दर्जकर चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि मारपीट में घायल लोगों का सीएचसी एवं जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बिरनो : थाना क्षेत्र के पारा गांव में रविवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। इस घटना में गंगा बिंद (50), रामकली देवी (45), शंभू बिंद (22), श्रीकिशन बिंद (55), शिवम बिंद (22), शशिकांत (16), गोपाल बिंद (50) घायल हो गए। मारपीट के बाद गांव में तनाव है। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें