फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जली गेहूं की खड़ी फसल और बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई/बिरनो(गाजीपुर)। जिले में बिजली तारों से निकली चिंगारी से आग लगने की घटनाओं का क्रम जारी है। इसी क्रम में सोमवार को तारों के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से जहां गहमर थाना सेवराई गांव में दो बीघा और बिरनो के पांडेयपुर बिठौरा में 35 बोझ गेहूं जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव के करवनिया डेरा निवासी रविंद्रनाथ पांडेय के खेत में सोमवार की दोपहर शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खड़ी गेहूं की फसल जल गई। आग की लपटे देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार बीघा फसल राख में तब्दील हो गई। सूचना के बाद भी फायर कर्मियों के मौके पर न पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में रोष था। उधर, बिरनो थाना क्षेत्र के पांडेयपुर बिठौरा में दिन में करीब 12 बजे बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं के बोझ में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाये, तब तक जयप्रकाश पांडेय का गेहूं का 35 बोझ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें