फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन सभा कराने वाले को पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन सभा कराने वाले को पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा (युवा) के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बिरनो। जिले में धर्म परिवर्तन के लिए ईसाई धर्म सभा संचालित कराए जाने का एक और मामला प्रकाश में आया है। क्षत्रिय महासभा (युवा) के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने इनवा गांव की दलित बस्ती में पहुंची। वहां एक मकान में चल रहे धर्मसभा को बंद कराकर आयोजक को हिरासत में लेकर पुलिस थाना लाई। पुलिस की इस कार्रवाई से वहां काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षत्रिय महासभा (युवा) के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह बिरनो क्षेत्र के इनवा गांव की दलित बस्ती में लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने की शिकायत मिल रही थी। इस पर वे रविवार को पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक मकान के कमरे में करीब 25 महिलाओं को बैठाकर ईसाइ धर्म सभा की जा रही थी। पुलिस ने तत्काल उसे रुकवा दिया। आयोजक जगजीवन राम (54) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जब उससे आयोजन संबंधित दस्तावेज मांगा गया तो वह कोई भी धर्मसभा संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया कि ग्रामीणों एंव क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष की ओर से बिरनो गांव में ईसाई धर्म सभा की शिकायत मिल रही थी। आयोजक जगजीवन राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। श्री सिंह ने बताया कि जिले में इसाई मिशनरियों की ओर से हिंदू लोगों को बहलाकर धर्म परिवर्तन के लिए जोर दिया जा रहा है। इसे क्षत्रिय महासभा बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर अंकित सिंह, अमन सिंह, खरमंडल सिंह, आदित्य सिंह, प्रीतम सिंह, भोलू सिंह, प्रदीप सिंह सहित क्षत्रिय महासभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें