फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह केंद्रों पर होगा उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा अब समाप्त होने वाली है। मूल्यांकन का समय करीब आते ही उसकी तैयारी शुरू हो गई है। कॉपियों को जांचने के लिए इस बार छह केंद्र बनाए जाएंगे। आठ मार्च से प्रस्तावित मूल्यांकन के लिए जल्द ही जनपद में उत्तर पुस्तिकाएं आएंगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा इस वर्ष सात फरवरी से शुरू हुई। इस बार की परीक्षा में बीते वर्ष की तुलना में 55 हजार 844 परीक्षार्थी कम पंजीकृत थे। वर्ष 2018 में दोनों कक्षाओं के दो लाख 36 हजार 86 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के एक लाख 34 हजार 530 तथा इंटरमीडिएट के एक लाख 1556 पंजीकृत थे। इस बार हाईस्कूल में 96917 संस्थागत एवं 377 व्यक्तिगत सहित कुल 97294 और इंटर में 82581 संस्थागत एवं 367 व्यक्तिगत सहित 82948 सहित कुल 180242 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए जिले में 289 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें ग्यारह राजकीय, 76 सहायता प्राप्त तथा 202 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड की परीक्षा अब समाप्त होने वाली है। इसके बाद अब मूल्यांकन की बारी है। आठ मार्च से प्रस्तावित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन छह केंद्रों पर होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिन छह केंद्रों पर मूल्यांकन होगा उनमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, बापू इंटर कालेज, शहीद स्मारक इंटर कालेज तथा श्री शिवपूजन इंटर कालेज शामिल हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें