फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश जलनिगम संयुक्त समिति की ओर से अपनी मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता द्वितीय निर्माण खंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को धरना दिया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जलनिगम में सातवें वेतनमान लागू किए जाने के लिए शासकीय विभागों में लागू सप्तम वेतनमान संबंधित शासनादेश जलनिगम पर यथावत लागू किया जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पहली जनवरी 2006 से 11 मार्च 2010 तक का सष्ठम वेतमान का बकाया एरियर का भुगतान किया जाए। अंत में मुख्यमंत्री को सम्बोधित तीन सूत्री मांगपत्र संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया गया। सभा में अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष कमलेश राय, अंगद सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, संतोष कुमार, प्रदीप चौहान, मनोज कुमार, अभिषेक बिंद, मनोज सिंह, अनिल कुमार, बसंतू राम, सबिहा अंजू, धीरज राय, मनीष कुमार, देवेंद्र कुमार मौर्य, राजकुमार, जमील अहमद तथा रविंद्रनाथ चौबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें