फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने लगाया दहेज हत्या का केस दर्ज न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रकसहां गांव की दलित बस्ती की एक विवाहिता की बीते दिनों संदिग्ध अवस्था में झुलसने से मौत हो गई थी। मृतका के भाइयों ने आरोप लगाया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कहा कि हम लोग पुलिस अधीक्षक से मिल कर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गुहार लगाएंगे। उधर पुलिस का कहना है कि मृतका के एक भाई ने लिखित रूप से कहा है कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाय।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के रकसहां गांव की दलित बस्ती निवासी विवाहिता कविता (25) की सोमवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में झुलसने से मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह पहुंचे मृतका के भाई ने घटना से पुलिस को अवगत कराया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के छोटे भाई शशिकांत ने आरोप लगाया कि सोमवार की देर शाम वह थाना पहुंचा और इस संबंध में तहरीर दी। तहरीर में कहा कि मेरी बहन कविता का पति रामप्रवेश राम बार-बार बाइक की मांग कर रहा था। उससे 15 अक्तूबर तक का समय मांगा गया था कि 15 अक्तूबर तक मोटरसाइकिल भिजवा दिया जाएगा, लेकिन इसके पहले ही मेरी बहन को जला कर मार दिया गया। इसकी जांच कर न्याय हित में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। आरोप लगाया कि मेरे द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस सिर्फ पोस्टमार्टम करा कर शांत हो गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जमानिया आरबी सिंह ने कहा कि मृतका का छोटा भाई शशिकांत राम कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहरीर लेकर थाना में गया था। जबकि बड़े भाई रमाकांत राम ने पहले ही लिख कर दे दिया है कि कार्रवाई नहीं चाहता हूं। छोटा भाई इस मामले को तूल दे रहा है, जबकि बड़ा भाई- रमाकांत राम बार-बार यह कह रहा था कि उसने यह लिखित नहीं दिया है कि कार्रवाई नहीं चाहता हूं। मृतका के भाइयों रमाकांत एवं शशिकांत राम ने कहा कि पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से हम लोगों में निराशा है। हम लोग पुलिस अधीक्षक से मिल कर उनसे रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें