फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के वैज्ञानिक का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। मां इसरावती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट देवा की ओर से संचालित आरएस हास्पिटल में रविवार को भारतीय मूल के निवासी तथा फ्रांस के वैज्ञानिक डा. रामेश्वर दूबे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वह क्षेत्र के सवना विसुनपुर के मूल निवासी हैं तथा वर्तमान में मोन्टीपेलियर यूनिवर्सिटी फ्रांस में आपरेशन रिसर्च लेवल के वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं।
विज्ञापन

उन्हें सम्मानित करने के बाद हास्पिटल के संस्थापक रामअवध पांडेय ने कहा कि दुबे जी की वजह से गाजीपुर जिले तथा इस क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। ग्रामीण स्तर पर पल-बढ़ कर उच्च शिक्षा लेकर विदेश में वैज्ञानिक होना बहुत ही गौरव की बात है। इनसे प्रेरणा लेकर उच्च शिक्षा पाने के लिए लगनशील होना चाहिए ताकि देश-विदेश में अलग पहचान स्थापित हो। डा. दूबे ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर कुशल चिकित्सक तथा सुविधायुक्त अस्पताल का होना बहुत अच्छी बात है। लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिक्षा का बड़ा महत्व है। आज मैं जो कुछ भी हूं, शिक्षा की बदौलत हूं। इस मौके हास्पिटल के निदेशक डा. राजेश पांडेय, डा. साधना तिवारी, डा. आनंद कुमार पटेल, डा. सुखलाल वैश्य सहित अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें