फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा सद्भावना यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रक्षक परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 550 फीट लंबे झंडे के साथ ऐतिहासिक तिरंगा सद्भावना यात्रा निकाली गई। इसमें कार्यकर्ता झंडे को बीच-बीच में पकड़े हुए चल रहे थे। यह शहर के लिए एक अद्भुत नजारा था। नबाबगंज से चली यह यात्रा महुआबाग चौराहे पर आ कर समाप्त हुई। इस दौरान युवा उत्साह से देश भक्ति के नारे लगा रहे थे। साथ में कई महापुरुषों की झांकी भी निकाली गई।
विज्ञापन

इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को एक सूत्र में जोड़ना है। सभी लोग अपने कौम, काम तथा संस्कृति से भले ही अलग-अलग हो लेकिन देश के नाम पर सब एक है। सभी भारतीय है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय त्योहार है। इसे सभी लोग साथ मिल कर मनाएंगे। यह यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजर रही थी वहां के लोग इतने बड़े झंडे को देख कर बरबस सलामी ठोंक कर भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे थे। पीछे-पीछे चल रही झांकी में भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह आदि बने बाल कलाकार जीवंत प्रस्तुति दे रहे थे। देश भक्ति के बज रहे गीत से पूरा वातावरण गूंज रहा था। रक्षक परिवार के संयोजक विद्या निवास पांडेय ने बताया कि इस लंबे झंडे को संस्था की ओर से काफी मेहनत के बाद तैयार कराया गया है। यह भी एकता और सद्भावना का एक मिसाल है। इस मौके पर नागेंद्रनाथ पांडेय, विनोद अग्रवाल, आशुतोष पांडेय, अमित सैनी, सुनील श्रीवास्तव, अविनाश, सत्यम, अरविंद, आकाश, ज्ञानेश्वर पांडेय, अरविंद राय, डिंपल, जयंति आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें