फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति की महिला प्रकोष्ठ का गठन, चंद्रप्रभा बनीं जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला श्रमिक समन्वय समिति जनपद शाखा की बैठक खुजरिया स्थित कार्यालय पर सोमवार को हुई। इसमें समिति को क्रियाशील एवं विस्तृत करने के लिए जनपद इकाई में महिला कर्मचारियों, श्रमिकों की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला श्रमिक समन्वय समिति की महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जेसी तिवारी को संरक्षक तथा चंद्रप्रभा सिंह का चयन जिला अध्यक्ष पद पर किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शीला तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, माया सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रुबीना बेगम महामंत्री, मीरा सिंह उपाध्यक्ष, अतिसुंदरी देवी संयुक्त मंत्री, सीता सिंह मंत्री और निर्मला देवी का चयन संगठन मंत्री पद पर किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ईमानदारीपूर्वक समिति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, अमित श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, जमुना यादव, मिश्रीलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें