फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 6 महीने में 13128 गर्भवती महिलाओं ने कराया निशुल्क अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पीएसएमए (प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान) गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान बना है। अब अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ रहे हैं। वजह निजी अल्ट्रासाउंड केंद्राें को 16 सीएचसी से संबंद्ध कर दिया गया है। महिला मरीजों के स्मार्टफोन पर एक महीने के लिए क्यूआर कोर्ड दे दिया जाता है, जिससे उनका निशुल्क अल्ट्रासाउंड हो सके। यहीं नहीं आवागमन से उपचार और औषधि तक की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। एएनएम घर-घर पहुंचकर जहां चिह्नित कर सीएचसी पर रेफर करती हैं। छह महीने में अब तक 13128 गर्भवती महिलाओं ने नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड का लाभ उठाया है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर न मिलने की स्थिति में गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जांच के लिए तीमारदारों को जेब ढीली करनी पड़ती थी। ऐसे में शासन ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप) के तहत 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को जोड़ा गया, जिससे इसका लाभ गर्भवती महिलाओं को मिल सके। सीएमओ डाॅ. एसके पांडेय ने बताया डीएम अविनाश कुमार ने इस अभियान को गति देने का सख्त दिशा- निर्देश दिया। अप्रैल से लेकर सितंबर माह के आंकड़ों को देखा जाए तो एएनएम ने 58498 गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया। इसमें 38182 को एएनएम सेंटर से सीएचसी पर रेफर किया गया, जिसमें 13128 गर्भवती महिलाओं ने निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच का लाभ उठाया है। इसको लेकर जिला प्रशासन और शासन स्तर से लगातार निगरानी हो रही है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच के लिए गर्भवती महिलाओं को अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पीएसएमए के तहत निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें