नौ स्वर्ण पदक जीत प्राथमिक विद्यालय युवराजपुर बना चैंपियन
सुहवल। इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे चक्र का बीईओ अशोक कुमार गौतम ने शुभारंभ किया। इसमें सुहवल, युवराजपुर, पटकनिया, पटखौलिया और रमवल न्याय पंचायतों की 16 विद्यालयों के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण पदक जीतकर प्राथमिक विद्यालय युवराजपुर ओवरऑल चैंपियन रहा।
प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग के 50 मीटर दौड़ में पटकनिया की शिवानी, 100 मीटर दौड़ में सुहवल की काजल, 200 मीटर दौड़ में पटकनिया की शिवानी, 400 मीटर दौड़ में सुहवल पूर्वी की काजल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग की 50 और 100 मीटर की दौड़ में पटखौलिया के पवन, 200 मीटर की दौड़ में रमवल के रोहन ने पहले स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर के बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में युवराजपुर की रिमझिम, 200 मीटर में युवराजपुर की आंचल, 400 मीटर में रमवल की रंजू कुमारी, 600 मीटर में युवराजपुर की आंचल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में पटकनिया के रुस्तम, 200 मीटर में पटकनियां के रुस्तम, 400 मीटर में युवराजपुर के पिंटू, 600 मीटर में युवराजपुर के हर्ष सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में युवराजपुर की टीम ने सुहवल पश्चिमी को, जबकि बालक वर्ग में युवराजपुर ने सुहवल पश्चिमी को हराकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पटकनिया ने युवराजपुर द्वितीय को और बालक वर्ग में युवराजपुर ने रमवल की टीम को हराकर विजेता रही। इस मौके पर नोडल शिक्षक संकुल जयप्रकाश, शंभू नाथ सिंह, संत कुमार गुप्ता, अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे।